कम्प्युटर( Computer ): दोस्तो आज का युग कम्प्युटर का युग है जिसमे सभी कार्य कम्प्युटर की सहायता से किये जाते है। आज के इस युग मे कम्प्युटर अति महत्वपूर्ण बन गया है जो जटिल कार्यो को भी कम समय एवं शुध्द्ता के साथ कर सकता है इस लिये कम्प्युटर विषय मे जानना आज अत्यधिक महत्वपूर्ण हो गया है और आज हम इस ब्लॉग मे कम्प्युटर विषय पर ही बाते करेगे और कम्प्युटर क्या है, कम्प्युटर का इतिहास क्या है, कम्प्युटर के जनक कोन है, अबेकस से लेकर दुनिया के प्रथम आधुनिक कम्प्युटर ENIAC के बारे मे भी जानेगे। तो दोस्तो इन सब जांकारिओ को विस्तार से जानने के लिये बने रहिए हमारे साथ । Computer "दोस्तो क्या आप को पता है Computer को हिन्दी मे " संगणक " कहते है ।" कम्प्युटर क्या है (What is Computer): कम्प्युटर एक एलेक्ट्रोनिक मशीन है। जो मानव द्वारा दिये गए विभिन्न प्रकार के आकड़ों एवं तथ्यो का संसाधन (Process) करके तथा दिये गए निर्देशों (Instruction) के अनुसार कम समय मे शुध्द एवं अर्थपूर्ण सूचनाए प्रदान करता है । "आक...